गोपनीयता
गोपनीयता नीति
अंतिम अद्यतन: 6 अक्टूबर 2026 · संचालक: ज्योति यात्रा (jyotiyatra.in) · संपर्क: yatrajyoti@gmail.com
हम क्या रखते हैं
- बिना साइन-इन: आपकी मालाएँ, यात्राएँ, नाम/जन्म-तिथि केवल आपके ब्राउज़र (localStorage) में रहते हैं। हमारे सर्वर पर कुछ नहीं जाता।
- Google से साइन-इन करने पर: Google से आपका नाम, ईमेल और प्रोफ़ाइल फ़ोटो, और आपका साधना-रिकॉर्ड (मालाएँ, यात्राएँ, व्रत, ज्योतिर्लिंग दर्शन, और यदि आपने डाला तो नाम, जन्म-तिथि/समय) हमारे सर्वर पर रखा जाता है, ताकि वह आपके हर डिवाइस पर दिखे।
- हम पासवर्ड नहीं देखते; Google केवल यह पुष्टि करता है कि आप कौन हैं।
हम इसका क्या करते हैं
- केवल आपको आपका रिकॉर्ड और राशिफल दिखाने के लिए।
- सामुदायिक गिनती (जैसे 'आज 120 मालाएँ') में केवल कुल संख्या दिखती है — किसी का नाम या ईमेल नहीं।
- लीडरबोर्ड पर आपका नाम तभी दिखता है जब आप स्वयं 'लीडरबोर्ड पर मेरा नाम दिखाएँ' चुनें — और वही नाम जो आप लिखें (ईमेल या फ़ोटो कभी नहीं)। इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।
- हम आपका डेटा बेचते या विज्ञापन के लिए साझा नहीं करते। कोई विज्ञापन-ट्रैकर नहीं।
आपका नियंत्रण
- 'मेरी यात्रा' पेज पर 'खाता हटाएँ' दबाकर सर्वर से अपना पूरा रिकॉर्ड तुरंत मिटा सकते हैं।
- ब्राउज़र का डेटा साफ़ करने से फ़ोन वाली प्रति मिट जाती है।
- किसी भी प्रश्न के लिए yatrajyoti@gmail.com पर लिखें।
अन्य सेवाएँ
वीडियो YouTube (Google) से चलते हैं; प्ले दबाने पर YouTube की अपनी नीति लागू होती है। फ़ॉन्ट Google Fonts से आते हैं।