ज्योति यात्रा हिंEN
सदस्यता लें
← वापस

खाता और डेटा हटाना

ज्योति यात्रा — अपना खाता या डेटा कैसे हटाएँ

यह तरीका jyotiyatra.in वेबसाइट और ज्योति यात्रा Android ऐप (Google Play) दोनों पर लागू है।

पूरा खाता हटाएँ

  1. ऐप या वेबसाइट में मेरी यात्रा खोलें (https://jyotiyatra.in/yatra/).
  2. अपने Google खाते से साइन-इन करें।
  3. पेज के सबसे नीचे “खाता हटाएँ” दबाएँ और पुष्टि करें।

आपका नाम, ईमेल, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, साधना-रिकॉर्ड (मालाएँ, यात्राएँ, व्रत, ज्योतिर्लिंग), जन्म-तिथि, डाक-पता/मोबाइल और सूचना-सदस्यता हमारे सर्वर से तुरंत और स्थायी रूप से मिट जाते हैं। कुछ भी अलग से नहीं रखा जाता।

साइट-उपयोग की गिनती (कौन-सा पेज कब खुला) से आपका खाता अलग कर दिया जाता है; उसमें आपका नाम या ईमेल नहीं रहता। इस फ़ोन पर रखी प्रति ऐप/ब्राउज़र का डेटा साफ़ करने से मिटती है।

सिर्फ़ कुछ डेटा हटाएँ

ईमेल से अनुरोध

साइन-इन नहीं हो पा रहा? अपने Google खाते वाले ईमेल से yatrajyoti@gmail.com पर लिखें — हम 7 दिन के भीतर खाता हटा देंगे।

पूरी गोपनीयता नीति →